बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सांबा में चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

जम्मू, 22 दिसंबर . सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर Police के साथ सांबा में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. यह अभियान दोनों दलों के बीच प्रभावी परिचालनात्मक समन्वय को बढ़ावा देने के लिए था.

बीएसएफ की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि बीएसएफ के जवानों ने Sunday को जम्मू-कश्मीर Police (बॉर्डर Police पोस्ट) के साथ समन्वय में तहसील रामगढ़, जिला सांबा के अंतर्गत आने वाले गांवों डुग चन्नी, गोकुल चक एवं बंबू चक के गहराई वाले क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान संचालित किया. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रभुत्व को सुदृढ़ करना, सीमा सुरक्षा को और मजबूत करना तथा दोनों बलों के बीच प्रभावी परिचालनात्मक समन्वय को बढ़ावा देना रहा.

वहीं, जम्मू-कश्मीर Police ने नशा विरोधी अभियान के तहत उधमपुर जिले में एक अंतर-जिला ड्रग तस्कर की 1.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति जब्त की.

जम्मू-कश्मीर Police की तरफ से बताया गया कि ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में उधमपुर Police ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68(एफ) के तहत लगभग 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है.

यह कार्रवाई रेहंबल Police स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 21 और 22 के तहत दर्ज First Information Report के संबंध में की गई है.

जब्त संपत्तियां बांदीपोरा जिले के सुंबल के शिलवेट क्षेत्र के निवासी वाहिद मकबूल मीर की हैं.

Police ने बताया कि जांच के दौरान वित्तीय और बैकवर्ड लिंकेज विश्लेषण से पता चला कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन से संपत्तियां अर्जित की थीं.

Police के बयान में कहा गया कि इन निष्कर्षों के आधार पर, सक्षम प्राधिकारी ने Monday को कुर्की आदेश पारित किया है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.

Police ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ, उधमपुर Police की तरफ से चालू वर्ष में एनडीपीएस संपत्ति कुर्क करने की कुल राशि 18.85 करोड़ रुपए हो गई है, जो मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ Police के निरंतर अभियान को दर्शाती है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment