बीमारियों को दूर रखने का रामबाण इलाज है योग : सीएम फडणवीस

Mumbai , 21 जून . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Sunday को कहा कि योग लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को रोकने का रामबाण इलाज है. खासकर ऐसे समय में जब हाल के दिनों में बीमारियों से जुड़े मामले काफी बढ़ गए हैं.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को नियमित तौर पर योग करना चाहिए.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस जुहू बीच पर फूड कोर्ट के पास आयोजित 12वें इंटरनेशनल योग डे प्रोग्राम में बोल रहे थे. इस दौरान Maharashtra विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, एमपी रवींद्र वायकर, विधायक अमित साटम और भाजपा नेता शिवप्रकाश, केशव उपाध्याय, पवन त्रिपाठी, दीप्ति वायकर भी मंच पर योग अभ्यास में शामिल हुए.

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित तौर पर योग करता है, वह किसी भी मानिसक हालात में चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है. उन्होंने योग के साइंस को प्रमोट करने और लोकप्रिय बनाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने लोगों से अपने शरीर को स्वस्थ और मन को शांत व खुश रखने के लिए नियमित योग करने की भी अपील की.

योग को ग्लोबल पहचान दिलाने में India के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि India ने संयुक्त राष्टर में 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने का प्रस्ताव दिया था. यह यूनाइटेड नेशंस के इतिहास में सबसे तेजी से मंजूर हुए प्रस्तावों में से एक है और इसे बिना किसी विरोध के अपनाया गया.

उन्होंने कहा कि आज India के प्रस्ताव के हिसाब से पूरी दुनिया में योग किया जाता है. दुनिया ने शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग की अहमियत को पहचाना है. योग साइंस और योग थेरेपी में दुनियाभर में दिलचस्पी बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि इंसान सिर्फ एक शरीर नहीं है बल्कि उसमें मन और आत्मा भी शामिल हैं. इंसान का मन अंदर से प्रकृति से जुड़ा हुआ है. इसलिए, योग का साइंस शरीर, मन और आत्मा को एक साथ मानता है. योग मन और प्रकृति के तत्वों के बीच के रिश्ते को ठीक करने में मदद करता है. योग की रेगुलर प्रैक्टिस न सिर्फ सेहत को बेहतर बनाती है बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत करती है.

इस मौके पर शिवप्रकाश ने भी लोगों को संबोधित किया. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आयोजन के दौरान कई योगासन किए. योग इंस्ट्रक्टर और बड़ी संख्या में नागरिक भी इस इवेंट में हिस्सा लिया.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment