हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, राज्य के खिलाड़ियों और किसानों के योगदान को सराहा

New Delhi, 1 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Haryana के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही कहा कि Haryana के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं.
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “Haryana दिवस पर राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है. यहाँ की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है.”
Prime Minister ने आगे कहा, “Haryana के लोगों ने अपने परिश्रम और समर्पण से कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप तक अपनी प्रतिभा और संकल्प का लोहा मनवाया है. यहां के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं. मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए.”
वहीं, Haryana की गौरवशाली यात्रा के 60 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर Chief Minister नायब सैनी ने समस्त प्रदेशवासियों को Haryana दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
Chief Minister ने जारी किए एक वीडियो संदेश में कहा, “हम आज Haryana के गठन के लिए संघर्ष करने वाले और आधुनिक Haryana के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम करने वाले महानुभावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. 1 नवंबर, 1966 को जब Haryana अलग प्रदेश बना, तो बहुत पिछड़ा हुआ था. इस पिछड़े प्रदेश को आधुनिक Haryana बनाने में हमारे अन्नदाता किसान, मेहनतकश मजदूर, कर्मठ उद्योगपति, व्यापारी और धाकड़ खिलाड़ियों का बहुत योगदान रहा है.”
नायब सैनी ने आगे कहा, “पिछले 60 वर्षों में हासिल उपलब्धियों पर हमें गर्व होता है. आज Haryana देश के सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है. हमारी उपलब्धियों की चर्चा देश ही नहीं, विदेशों में भी होती है. Haryana प्रदेश की हीरक जयंती आत्मचिंतन करने और स्वर्णिम भविष्य का खाका खींचने का अवसर है. हमारा लक्ष्य Prime Minister Narendra Modi के विकसित India 2047 में Haryana का अधिकतम योगदान देने का है.”
–
ओपी/एएस


