Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुगल-अंग्रेज गए तो ये कहां रहेंगे? पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, बोले- ये मानवता के दुश्मन

मुगल अंग्रेज गए तो ये कहां रहेंगे? पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, बोले ये मानवता के दुश्मन

मुगल-अंग्रेज गए तो ये कहां रहेंगे? पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, बोले- ये मानवता के दुश्मन

New Delhi, 31 अक्टूबर . निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुगलों ने हमारी सभ्यता पर और अंग्रेजों ने संसाधनों पर हमला किया था और उन्हें जाना पड़ा. भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये मानवता के दुश्मन हैं.

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, मुगलों ने हमारी सभ्यता और संस्कृति पर हमला किया, अंग्रेजों ने हमारे खनिज संसाधनों से लेकर हमारी सामाजिक व्यवस्था पर हमला किया. गए कि नहीं? रावण गया कि नहीं? यजीद गया कि नहीं? कंस गया कि नहीं? यह बुद्ध की धरती है. यह शिव और कृष्ण की धरती है. यह मोहम्मद और गुरु गोविंद सिंह, सावित्रीबाई फुले, कबीर, भगत सिंह, सुभाष बोस, चंद्रशेखर आजाद, गांधी और नेहरू की धरती है. यह धरती शहादत की धरती है.

उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र पर हमले हुए हैं, संविधान पर हमले हुए हैं, ये लोग तो पहले ही संविधान को जला चुके हैं. झंडे नहीं लगाए, ये तो मनुस्मृति वाले लोग हैं. मानवता के सबसे बड़े दुश्मन हैं. मंदिर के चढ़ावे में चोरी की गई. मुगल तो बाहर से आकर कुछ तोड़कर गए, ये तो हमारे बनाए हुए मंदिर में ही चोरी कर रहे हैं.

एसआईआर में हटाए गए नामों को लेकर निर्दलीय सांसद ने कहा कि 13 करोड़ जनता कहां की है? 14 करोड़ जनता क्या विदेश की है? ये एलन मस्क और ट्रंप को जवाब नहीं दे पाए. चीन ने हमला कर दिया, उसका जवाब नहीं दे पाए. हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी लगातार 10,000 किलोमीटर संविधान बचाने के लिए चले. राहुल गांधी मणिपुर से लेकर गोवा तक चले. मणिपुर की बेटियों से लेकर अंकिता भंडारी तक के समर्थन में प्रदर्शन किया. भाजपा की आंख में पानी नहीं है? जब ये एलन मस्क का जवाब नहीं दे सकते, तो किसका जवाब देंगे?

उन्होंने कहा कि नोटबंदी में क्या हुआ? सारे व्यापारी और किसान मरे और महिलाओं की मौत हुई. GST में सारे व्यापारी प्रभावित हुए. पेपर लीक का क्या हुआ? जब ये 2012 में आए थे तो रुपया कहां था और आज कहां है? जब आए थे तो डीजल-पेट्रोल कहां था और आज 110 रुपये है. जब आए थे तो महंगाई कहां थी और आज 210, 215, 220 डॉलर की वैल्यू देख लीजिए.

पप्पू यादव ने कहा कि ये देश के दुश्मन हैं. वोट चोरी करके ही आ गए. लोकतंत्र में बोलने नहीं देते, सदन में बोलने नहीं देते. हमला करते हैं. बेटियों पर हमला करते हैं, गोलियां चलाते हैं. राहुल गांधी का घर छीन लेते हैं, सदस्यता छीन लेते हैं, सजा कराने का प्रयास करते हैं, लगातार हमला करते हैं.

उन्होंने कहा कि जनता के अलावा क्या रास्ता है? जब मुगल, अंग्रेज, हिटलर, मुसोलिनी, चंगेज खान, रावण, यजीद और कंस नहीं रहे, तो ये लोग कहां रहेंगे? व्यापारी नाराज हैं. दो दिन पहले इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क पर व्यापारियों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे. लड़ रहे थे. ये लोग GST के बहाने व्यापारियों को बर्बाद कर दिए और नोटबंदी का भी नुकसान उठाना पड़ा. ये व्यापारियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. मिडिल क्लास के भी दुश्मन हैं.

–

केके/पीएम

Share