Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Prime Minister मोदी ने कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

New Delhi, 1 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है. यहां की गौरवशाली विरासत और चिरंतन रीति-रिवाजों ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है.”

Prime Minister ने कर्नाटक की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और असाधारण कौशल के माध्यम से विशेष रूप से भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी दक्षता का परिचय दिया है. वे आज की गंभीर वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में सबसे आगे हैं.”

Prime Minister मोदी ने एक्स अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “केरल के मेरे भाइयों और बहनों को ‘केरलप्पिरवि’ की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन केरल की जीवंत परंपराओं और असाधारण जज्बे का जश्न मनाता है. प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न, इस राज्य ने हमारे देश के इतिहास में हमेशा एक खास जगह बनाई है. केरल की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं. उनकी लगन और उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने न केवल India में, बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल जीता है. स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्यमिता, विज्ञान और अन्य कई क्षेत्रों में केरल के लोगों की उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले साल केरल के हर व्यक्ति के लिए नए अवसर, अधिक समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आएंगे.”

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को कन्नड़ राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं.”

उन्होंने कहा, “अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और India की वैश्विक पहचान में अपने योगदान के माध्यम से अपनी विरासत को संजोए रखा है. मैं राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं. कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के हमारे भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. गौरवशाली इतिहास और संस्कृति वाले राज्य, कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और India की वैश्विक प्रतिष्ठा में अपने योगदान के जरिए अपनी विरासत को कायम रखा है. राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “‘केरल पिरवी’ के अवसर पर मैं केरल के सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. India की समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत में केरल का एक विशिष्ट स्थान है. यहां के लोगों ने देश की प्रगति और विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है. मैं केरल की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया, “केरलम पिरवी दिवस के अवसर पर मैं राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. ‘ईश्वर का अपना देश’ (गॉड्स ओन कंट्री) के रूप में जाना जाने वाला केरल, अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है. केरल के लोगों ने हमारे राष्ट्र की प्रगति और विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है. यह अद्भुत राज्य प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए.”

जेपी नड्डा ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक की विविध परंपराएं, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धि हमारे देश के लिए गर्व का विषय हैं. यहां के लोगों का स्नेह और उत्साह इसे सचमुच विशेष बनाता है. राज्य के लोग सफलता और समृद्धि के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें.”

–

ओपी/एएस

Share