देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, 1 नवंबर . उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में Saturday देर रात Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पटेलनगर थाना क्षेत्र के नयागांव के पास हुई इस मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी शमीम और शहजाद गोली लगने से घायल हो गए. दोनों के पैरों में गोली लगी है. Police ने उनके कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों का हरिद्वार और देहरादून में आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है.
Police के मुताबिक, पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान Police टीम ने फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया. हालांकि, मोटरसाइकिल चालक चेकिंग पॉइंट पर रुकने के बजाय बाइक लेकर बुडपुर की तरफ भागने लगा. इसके बाद Police टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया.
Police का आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान Police वाहन पर भी गोली चलाई गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की. Police और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई. घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया.
घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ Police अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.
Police की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में निकले थे. हालांकि, इन दावों की जांच की जा रही है.
घायल आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है. दोनों हरिद्वार जिले के रुड़की के रहने वाले हैं. शमीम के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपी पहले कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है.
–
एसएके/एएस


