बिहार : वैशाली में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी के पैर में लगी गोली

हाजीपुर, 2 नवंबर . बिहार के वैशाली जिले में Sunday देर रात Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सदर थाना क्षेत्र के दिगही कला स्थित मरमला चौर में हुई इस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल अपराधी की पहचान राज मंगल कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है.
Police ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. Police अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
Police के अनुसार, वैशाली Police और एसटीएफ की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि Sunday रात कुछ अपराधी मरमला चौर में जुटने वाले हैं. सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में Police टीम ने इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान Police को देखकर आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में Police ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें राज मंगल कुमार घायल हो गया.
बताया गया कि उसके साथ मौजूद अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए. Police ने घायल आरोपी को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से Police ने हथियार भी बरामद किया है.
Police के मुताबिक, राज मंगल कुमार उर्फ छोटू वैशाली और समस्तीपुर जिले में लंबे समय से सक्रिय था. उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. वह समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. आरोपी वर्ष 2025 में Police को चकमा देकर समस्तीपुर कोर्ट से फरार हो गया था. इसके बाद से Police उसकी तलाश कर रही थी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद Police अधीक्षक शुभांक मिश्रा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं. Police फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
–
एमएनपी/एसके


