Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

महिला टी20 विश्व कप: प्रेमा रावत का डेब्यू, भारत की इन 7 खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया नाम

महिला टी20 विश्व कप: प्रेमा रावत का डेब्यू, India की इन 7 खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया नाम

New Delhi, 21 जून . महिला टी20 विश्व कप 2026 में Sunday को मैनचेस्टर में India और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में India की तरफ से प्रेमा रावत ने डेब्यू किया. प्रेमा का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है. वह लेग स्पिनर हैं.

प्रेमा रावत टी20 विश्व कप से अपने टी20 करियर का आगाज करने वाली India की आठवीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं. प्रेमा से पहले हरमनप्रीत कौर, लतिका कुमारी, प्रियंका रॉय, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, रसनारा परवीन, दयालन हेमलता टी20 विश्व कप से अपने टी20 करियर की शुरुआत कर चुकी हैं.

हरमनप्रीत कौर, लतिका कुमारी, और प्रियंका रॉय ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच से अपने टी20 करियर का आगाज किया था. पूनम राउत ने 2009 विश्व कप में ही Pakistan के खिलाफ अपने टी20 करियर का आगाज किया था. अनुजा पाटिल ने टी20 विश्व कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ, रसनारा परवीन ने 2012 में Pakistan के खिलाफ, और दयालन हेमलता ने 2018 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का आगाज किया था.

टी20 विश्व कप 2009 से अपने टी20 करियर का आगाज करने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए टी20 विश्व कप 2026 में Sunday को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जा रहा मैच बेहद खास है. यह उनके करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच है. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की इकलौती (महिला या पुरुष) खिलाड़ी हैं.

हरमनप्रीत कौर ने पिछले डेढ़ दशक में एक बेहतरीन बल्लेबाज और अब एक बेहतरीन कप्तान के रूप में खुद को स्थापित किया है. हरमन की कप्तानी में ही India ने वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था. यह भारतीय महिला टीम का पहला आईसीसी खिताब था. अब हरमन की नजर टी20 विश्व कप 2026 पर है. इंग्लैंड में आयोजित हो रहे इस विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ की है.

–

पीएके

Share