
हुगली, 22 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Wednesday को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सप्तग्राम विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल का हर गांव, हर शहर, हर कोना बोल रहा है कि भाजपा आने वाली है. अमित शाह की जनसभा को सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. महिलाओं ने कहा कि इस बार भाजपा की Government चाहिए.
अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक गिनती समाप्त होते-होते ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा.
ने अमित शाह की रैली में आए कुछ लोगों के साथ बातचीत की. लोगों ने बताया कि वे ममता बनर्जी की Government से त्रस्त हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा Government चाहते हैं.
भाजपा नेता तनुश्री सिंह ने कहा कि सप्तग्राम में अमित शाह की रैली में भारी भीड़ इस बात का सबूत दे रही है कि जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है. पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है.
एक अन्य महिला ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन चाहिए, क्योंकि हमें विकास चाहिए और यह सब भाजपा Government में ही संभव है.
एक अन्य शख्स ने कहा कि बंगाल में भाजपा की Government चाहिए. हम सभी लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए यहां पर आए हैं. उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है. इस बार बंगाल में भाजपा की Government चाहिए.
मधुबी विश्वास ने कहा कि बंगाल में बदलाव चाहिए. अमित शाह को सुनने के लिए, उन्हें देखने और उनका स्वागत करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं. हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि हम पीएम मोदी के साथ हैं और परिवर्तन कराकर रहेंगे. हमें पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा जरूर Government बनाएगी. हम सब मिलकर, एकजुट होकर परिवर्तन के लिए वोट डालेंगे और जीत हासिल करेंगे.
दूसरी ओर, अमित शाह ने रैली में आए कुछ लोगों के साथ बातचीत की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि परिवर्तन जरूर होगा. अमित शाह ने भी लोगों को भरोसा दिया है कि भाजपा की Government में महिलाओं के बैंक खाते में 3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी.
–
डीकेएम/वीसी