
दम दम, 24 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए Prime Minister Narendra Modi ने Friday को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान Prime Minister मोदी ने टीएमसी और विपक्ष पर पलटवार करते हुए अपनी Government की उपलब्धियां गिनाईं और कई वादे भी किए.
Prime Minister मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, उस पर पहले चरण के मतदान ने मुहर लगा दी है. भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है. जिस बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है. अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है.
पीएम ने कहा कि अब टीएमसी बहुत बुरी तरह बौखला गई है. कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ. मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है. और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है. 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा. कल पहले चरण के मतदान ने टीएमसी के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है.
Prime Minister ने आगे कहा, “आप हमें वोट दें. हम बंगाल को वर्षों के कष्टों से मुक्त करेंगे. टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार गिरोह से मुक्ति दिलाएंगे. बंगाल का गौरव फिर से लौटाने और फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है. टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों के कब्जे से आजादी दिलाएंगे. गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’. ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है. ये क्रांति आपके एक वोट से होगी. इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है. मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की. टीएमसी ने उस बेटी को उससे छीन लिया. हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है. जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है. मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारी शक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है. बंगाल की हर महिला कह रही है, अब नहीं सहेंगे, टीएमसी Government बदलकर रहेंगे. मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. 4 मई को भाजपा Government बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी. ये मोदी की गारंटी है.
आयुष्मान योजना बंगाल में लागू नहीं है. भाजपा की Government बनने पर लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इस योजना को लागू करने का निर्णय पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा. भाजपा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पर काम करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई बिचौलिए आपका पैसा न ले सकें. आपका घर का सपना भी पूरा होगा. पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी और जो घर बनेगा वह महिलाओं के नाम पर ही होगा. भाजपा बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. बंगाल की बहनों से भाजपा का सीधा वादा है कि भाजपा आपको सुरक्षा देगी, भाजपा आपको सम्मान देगी, और भाजपा से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है. भाजपा Government में यहां की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी, गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा. Prime Minister सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू होने से आपका बिजली बिल शून्य हो जाएगा. इस योजना के तहत, आपको अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए ₹80,000 तक की सहायता मिलेगी. इसका मतलब है कि महिलाओं को हर तरह से सुरक्षा मिलेगी.
Prime Minister ने कहा कि बंगाल में भाजपा Government बनेगी, तो उसके लिए यहां के मध्यम वर्ग का हित भी सर्वोपरि होगा. मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने, इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र Government ने अनेक निर्णय लिए हैं. 2014 से पहले जब दिल्ली में टीएमसी के समर्थन वाली Government चलती थी, वो Government तब 2 लाख से अधिक की सालाना आय और टैक्स लगाती थी. हमने मध्यम वर्ग को टैक्स में भारी छूट दी, आज 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स जीरो है. लोगों को स्थायी घर देना भाजपा Government की प्राथमिकता है. इसीलिए Prime Minister आवास योजना के तहत मध्यमवर्गीय परिवारों को ब्याज में भी राहत दी जा रही है. पहले मध्यमवर्गीय परिवारों का एक बड़ा खर्च बच्चों की उच्च शिक्षा, विशेषकर मेडिकल की पढ़ाई होती थी. लेकिन पिछले 11 वर्षों में मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है. अब बंगाल के मध्यमवर्गीय वर्ग को भी भाजपा की दोहरी इंजन Government से लाभ मिलना चाहिए. 2014 तक कांग्रेस की Governmentों के समय हर चीज पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता था. लेकिन भाजपा Government ने मध्यम वर्ग की जरूरत के अधिकतर सामान पर GST या तो कम कर दिया है, या जीरो कर दिया है.
पीएम मोदी ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के पहले उद्योग मंत्री भी थे, अगर उनके विजन को आगे बढ़ाया होता, तो देश आज और ऊंचाइयों पर होता. डॉ. मुखर्जी का विजन और उनकी नीतियां आज भी बंगाल के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा दे सकती हैं. भाजपा वह Political दल है, जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है. हमें गर्व है, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ के जन्म हुआ और फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प था कि देश का संविधान पूरे देश में लगना चाहिए और उन्होंने नारा देकर लड़ाई लड़ी थी. वह कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे.
“उनके आशीर्वाद से हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया और वहां देश का संविधान लागू किया. कभी देश के दूसरे हिस्सों से लोग रोजगार के लिए कोलकाता आते थे. लेकिन आज युवाओं का पलायन यहां की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. एक समय कोलकाता से बड़ा देश का स्पोर्ट हब कहीं नहीं था, लेकिन आज बंगाल के युवा खिलाड़ी भी अच्छे अवसरों के लिए यहां से जा रहे हैं. आखिर क्यों? इसका जवाब आपको कुछ समय पहले भी मिला है, जब कोलकाता के ग्राउंड से शर्मनाक तस्वीरें आई.”
पीएम ने कहा, “ये टीएमसी के नेता, विधायक और मंत्री ही खेला खेल रहे हैं. लेकिन, हम यहां देखते हैं कि कैसे टीएमसी ने अपने 15 साल में बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट करके रख दिया है. टीएमसी के खोखले वादों और सिंडिकेट राज ने कोलकाता सहित बंगाल के सभी शहरों को, उद्योगों को बर्बाद कर दिया है. यही टीएमसी Government है, जिसने बंगाल में 2 हजार बड़े उद्योग लाने का वादा किया था. लेकिन आज दम दम जैसे पुराने औद्योगिक शहरों की स्थिति और खराब हुई है, यहां फैक्ट्रियों में ताले लग रहे हैं.”
–
ओपी/एएस