
Patna, 24 अप्रैल . बिहार की राजनीति में Friday का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए Government ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान अपना बहुमत साबित कर दिया. Chief Minister सम्राट चौधरी Thursday सुबह विधानसभा पहुंचे, जहां एनडीए के नेताओं और विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी. आरएलएम विधायक आलोक सिंह ने कहा कि नए Chief Minister पहली बार नई ऊर्जा के साथ विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में आए हैं और सभी सहयोगी दल उनका समर्थन कर रहे हैं. वहीं, आरएलएम के ही विधायक माधव आनंद ने दावा किया कि Government के पक्ष में पर्याप्त संख्या है और हम लोगों को कोई कठिनाई नहीं होगी.
भाजपा नेता मनोज कुमार ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, “Government ने खुद विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में ये फ्लोर टेस्ट का प्रस्ताव लाया है जैसा कि आपको मालूम है कि एनडीए के विधायक दल की बैठक में 202 विधायकों ने इस Government को समर्थन दिया था और सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना था, और अब बिहार विधानसभा के नियमावली में एक ये प्रावधान है.”
भाजपा नेता आनंद मिश्रा ने इसे एक संवैधानिक परंपरा बताते हुए कहा कि Government के पास पहले से ही बहुमत है और फ्लोर टेस्ट केवल औपचारिक प्रक्रिया है. इसी तरह, एलजेपी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी भरोसा जताया कि एनडीए के पास 200 से अधिक विधायकों का समर्थन है और Government पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगी.
भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कहा कि राज्य में एनडीए Government जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं, विधायक दल की बैठक का जिक्र करते हुए भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि 202 विधायकों ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना था, जिसके आधार पर यह विश्वास मत लाया गया.
जदयू नेता चेतन आनंद ने कहा कि यह फ्लोर टेस्ट पूरी तरह सरल प्रक्रिया है और सत्तापक्ष के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए परिणाम पहले से तय था. भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने भी दोहराया कि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है और Government बहुमत के साथ इसे पूरा कर रही है.
जदयू नेता कोमल सिंह ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, “हमारा पूरा विश्वास मत है ही, विपक्ष के पास संख्या नहीं है. सम्राट चौधरी Chief Minister के रूम में अच्छा काम करेंगे.”
बता दें कि बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित कर दिया है. ध्वनिमत से विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. एनडीए की Government को 201 विधायकों का समर्थन हासिल है. इस दौरान अपने संबोधन में सीएम ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया. साथ ही बिहार की जनता को क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करने का भरोसा दिलाया.
–
एसएके/पीएम