
मॉस्को, 24 अप्रैल . पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रूस के President व्लादिमीर पुतिन अपने समकक्ष ईरान के President मसूद पेजेश्कियन के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं. रूस में ईरान के राजदूत काजम जलाली ने इसकी जानकारी दी है.
रूस में ईरान के राजदूत काजम जलाली ने Friday को कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले शुरू होने के बाद से रूसी President पुतिन और उनके ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियन करीबी संपर्क में हैं.
जलाली ने कहा, “पुतिन और पेजेश्कियन ने 28 फरवरी से तीन बार फोन पर बात की है. हमारे President बहुत अच्छे संपर्क में रहते हैं. दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच भी बहुत मजबूत संबंध हैं.”
दोनों नेताओं के बीच ताजा बातचीत 12 अप्रैल को हुई थी. ईरानी राजदूत ने कहा कि मॉस्को लड़ाई को सुलझाने की कोशिशों को जारी रखने और इलाके में सही और पक्की शांति लाने में मदद करने के लिए तैयार है.
जलाली ने कहा, “हम इस आवाज और समर्थन के लिए रूस को धन्यवाद देते हैं, जो हमारे देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंधों को दिखाता है.”
अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा.
उन्होंने साफ कहा कि इस अहम तेल मार्ग को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
ट्रंप ने कहा, “इस पर हमारा पूरा नियंत्रण है. यह रास्ता तभी खुलेगा, जब वे कोई समझौता करेंगे या फिर कोई और सकारात्मक स्थिति बनेगी.”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रास्ते को बंद रखने का मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालना है. अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं, तो ईरान रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर कमाएगा. जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, मैं नहीं चाहता कि वे इतना पैसा कमाएं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो खाड़ी के तेल उत्पादक देशों को दुनिया के बाजारों से जोड़ता है. यहां किसी भी तरह की रुकावट से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है और सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ जाती है. ट्रंप ने माना कि इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है. ईंधन की कीमतों को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “थोड़े समय के लिए असर होगा.”
–
केके/एबीएम