
चेन्नई, 22 जून . दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय Actor और राजनेता सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस कड़ी में निर्माता और सांसद कमल हासन, Actor राघव लारेंस, और Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें बधाइयां दी.
कमल हासन ने विजय को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”माननीय तमिलनाडु के Chief Minister , तमिलगा वेत्री कजगम के प्रमुख और मेरे प्यारे छोटे भाई विजय को जन्मदिन की मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने करोड़ों दिलों का प्यार जीता है.”
Actor और निर्माता राघव लॉरेंस ने भी विजय के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट किया और लिखा, ”हर साल मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन इस बार यह अवसर और भी खास है. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय Chief Minister को जन्मदिन की बधाई.”
विजय के जन्मदिन के अवसर पर केवल कमल हासन और राघव लॉरेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म उद्योग की कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. Actor शांतनु, Actress खुशबू सुंदर समेत कई कलाकारों और फिल्म वितरण से जुड़ी कंपनियों ने भी पोस्ट किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और लंबे जीवन की कामना की.
Political जगत से भी विजय को शुभकामनाएं मिलीं. Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”तमिलनाडु के Chief Minister थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
बता दें कि विजय दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखते है. उन्होंने ‘खुशी’, ‘थिरुमलाई’, ‘घिल्ली’, ‘पोक्किरी’ और ‘Government’ जैसी कई शानदार फिल्में दी.
साल 2024 में विजय ने ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) पार्टी बनाई, जिसने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की.
बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया. इसके बाद जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के Chief Minister के तौर पर शपथ ली.
–
पीके/एएस