
रांची, 21 अप्रैल . Jharkhand में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी तापमान बढ़ रहा है. Tuesday को Chief Minister आवास में आयोजित Jharkhand मुक्ति मोर्चा की उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक में Chief Minister हेमंत सोरेन ने कहा कि एसआईआर के नाम पर किसी भी आदिवासी या मूलवासी के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सोरेन ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि विपक्ष इस प्रक्रिया को ‘Political हथियार’ बनाकर षड्यंत्र रच सकता है, जिसे नाकाम करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाना होगा.
Chief Minister ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा एसआईआर की आड़ में Political लाभ लेने की फिराक में है. उन्होंने 12 जिलों से आए पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत और प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न हो पाए.
हेमंत सोरेन ने कहा कि मौजूदा Political परिदृश्य में केवल Government चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संगठन को इतना धारदार बनाना होगा कि वह हर प्रशासनिक और रणनीतिक चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दे सके. जनगणना के मुद्दे पर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई. पार्टी नेताओं ने माना कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि इस प्रक्रिया में अगर हमने सजगता के साथ भागीदारी सुनिश्चित नहीं की तो Jharkhand के पिछड़े और वंचित वाजिब हक से वंचित हो सकते हैं.
सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करें ताकि सामाजिक और Political प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाली इस गणना में समाज के हर वर्ग की सही भागीदारी दर्ज हो सके.
बैठक में Chief Minister ने कहा कि मौजूदा Political हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है, इसलिए बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है.
उन्होंने नगर और महानगर इकाइयों को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार मौजूद रहने और Government की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.
पार्टी की यह रणनीतिक बैठक दो चरणों में आयोजित हो रही है. पहले चरण में साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, चाईबासा और सरायकेला सहित 12 जिलों के दिग्गज नेता शामिल हुए. दूसरे चरण की बैठक Thursday को आयोजित होगी, जिसमें राज्य के शेष 12 जिलों के नेता और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक के पहले दिन मंच पर सांसद विजय हांसदा, जोबा मांझी और विधायक कल्पना सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
–
एसएनसी/डीकेपी