दो माह में दूसरी दर्दनाक घटना, सड़क किनारे अतिक्रमण से बिगड़ रहा यातायात: सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 25 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday शाम शालीमार बाग क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यदि इस इलाके में सड़क किनारे अवैध कब्जे न होते, तो यातायात सुचारु रूप से चलता और इस प्रकार की दुर्घटनाओं तथा जान-माल के नुकसान की आशंका कम होती. लगभग दो माह पहले इसी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक पांच वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई थी, जो इस इलाके में यातायात व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है.

शालीमार बाग Police के अनुसार Saturday शाम मोटरसाइकिल पर सवार दो नाबालिग उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, जहां नाले और सड़क किनारे अवैध कब्जे किए गए हैं. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने इन कब्जों को हटाने का आदेश भी दिया है. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टेम्पो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग की मौके पर ही मृत्यु हो गई. Chief Minister ने अंबेडकर नगर, हैदरपुर निवासी मृतक नाबालिग के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सड़क किनारे अवैध कब्जे न होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था. उन्होंने कहा कि ये कब्जे पूर्व Government के समय Governmentी भूमि पर किए गए थे, जिससे लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

Chief Minister ने बताया कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस क्षेत्र के रोड नंबर 320 पर स्थित 140 से अधिक अवैध इकाइयों को हटाने के निर्देश दिए हैं. इस क्षेत्र में दिल्ली Government द्वारा एक बड़ा अंडरपास भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से आजादपुर से आने वाला यातायात इस मार्ग से होकर सीधे आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक तक पहुंचेगा.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो बड़े अस्पताल, कई शैक्षिक संस्थान और Police से संबंधित संस्थान स्थित हैं, जिसके कारण यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है. अवैध कब्जों के कारण न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि यहां से गुजरने वाले वाहन और राहगीर भी लंबे समय से परेशान हैं.

Chief Minister ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली Government ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके आधार पर अवैध निर्माणों को हटाने का आदेश पारित किया गया. उन्होंने कहा कि इन कब्जों को हटाए जाने के बाद उत्तरी दिल्ली से आने-जाने वाला यातायात अधिक सुगम होगा और वाहन सीधे रिंग रोड से आउटर रिंग रोड तक पहुंच सकेंगे.

एमएस/

Leave a Comment