पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर साक्षी महाराज और रोहन गुप्ता बोले- जनता भाजपा सरकार बनाएगी

कोलकाता, 25 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्नाव से BJP MP साक्षी महाराज ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी की Government बनाने का मन बना लिया है.

साक्षी महाराज ने कहा कि बंगाल में घूम-घूमकर मैं देख रहा हूं कि इस बार बंगाल में भाजपा की Government बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती. उन्होंने कहा कि ममता दीदी को जाना ही पड़ेगा. पहले चरण के मतदान के दौरान टीएमसी का एक भी गुंडा सड़क पर कहीं दिखाई नहीं दिया, कहीं बम नहीं फटा, और लोगों ने बड़ी शालीनता के साथ मतदान किया.

उन्होंने पहले चरण की 110 सीटों पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा Government बनाने का पूरी तरह से मन बना लिया है.

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर साक्षी महाराज ने कहा कि वह काम संसद का है. संसद में देखा जाएगा कौन किसके खिलाफ महाभियोग लाएगा?

वहीं, बंगाल में बंपर वोटिंग को लेकर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है. ज्यादातर महिलाओं का सामने आकर मतदान करना इस बात का सबूत है कि उनको भरोसा है कि इस बार बंगाल की जनता के मत से Government बनेगी, घुसपैठियों के वोट से Government नहीं बनेगी. जिस प्रकार से चुनाव आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र Police बल (सीएपीएफ) की तैनाती की, उससे जनता में भरोसा आया कि इस बार दिल खोलकर मतदान कर सकते हैं. वोटिंग के पर्सेंटेज में यही देखने को मिला.

रोहन गुप्ता ने कहा कि मैं बंपर वोटिंग भाजपा के पक्ष में आंधी मान रहा हूं. अप्रत्याशित परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे. उन्होंने कहा कि मैं देख पा रहा हूं कि मतगणना के दिन टीएमसी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे होंगे. उन्होंने कहा कि टीएमसी पूरी तरह से हार रही है और भाजपा की बंपर जीत होने वाली है.

चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से लिखे गए पत्र को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष का असली चेहरा यही है. विपक्ष की नीयत है कि चुनाव में हिंसा हो, गुंडे हावी हो जाएं? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से चुनाव कराया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव के पहले कोई हिंसा नहीं हुई है. पहली बार बंपर वोटिंग हुई है. पहली बार हुआ है कि कहीं पर भी दोबारा मतदान नहीं हुआ है. रोहन गुप्ता ने कहा कि अगर इस सफल चुनाव का विपक्ष विरोध करेगा तो जनता माफ नहीं करेगी.

पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी समेत पूरा विपक्ष बौखला गया है. जनता के साथ पीएम मोदी की जो केमिस्ट्री है, विपक्ष देख नहीं पाता. क्या पीएम किसी सामान्य की दुकान पर जाकर झालमुड़ी नहीं खा सकते हैं? क्यों उन्होंने कोई गुनाह कर दिया? जिस प्रकार से बंगाल की जनता ने सराहा, प्यार दिया, विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है. अगर पीएम नदी में नौका विहार कर रहे हैं तो उससे भी विपक्ष को आपत्ति है? हर जगह राजनीति नहीं करनी चाहिए. अगर विपक्ष कमेंट कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है.

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि मूल विचारधारा से अलग होने पर ये होना ही था. इनको दिल्ली की जनता पहले ही झटका दे चुकी है. पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दी थी. आम आदमी के नाम पर आप (अरविंद केजरीवाल) ने कहा था कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा, भ्रष्टाचार नहीं करूंगा और सुरक्षा नहीं लूंगा. फिर आप ‘शीश महल’ बनाएंगे. आप को जनता क्यों सराहे? जो लोग आपकी विचारधारा के साथ जुड़े थे उनको भी तो मुंह दिखाना है. केजरीवाल के अहंकार, भ्रष्टाचार और बोली हुई बातों से मुकरने की आदत से कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति उनके साथ नहीं रह सकता. पहले दिल्ली की जनता और अब उनकी पार्टी के नेता आईना दिखा रहे हैं. आने वाले दिनों में पंजाब की जनता भी उनकी असलियत दिखाएगी.

रोहन गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी बनकर राजनीति करके खास आदमी बनकर दिखाया है. पंजाब की जनता का पैसा अरविंद केजरीवाल पर क्यों खर्च हो? हम सभी देखते हैं, जब वे पंजाब जाते हैं तो गाड़ियों का बड़ा काफिला होता है. ऐसा क्यों? अगर आप दिल्ली का चुनाव हार गए हैं तो उसको स्वीकार करना चाहिए, लेकिन यह अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा है. दिखाने के दांत और हैं, खाने के दांत और हैं. देश की जनता ने अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा देखा है.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment