जो भगवान राम का सम्मान करेगा उसका हम भी करेंगे: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

मथुरा, 13 जनवरी . कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा है कि जो व्यक्ति भगवान राम को जान जाएगा, वो कभी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से नफरत नहीं कर पाएगा. इसके अलावा उसे India माता की जय के नारे लगाने में भी कोई आपत्ति नहीं होगी.

देवकीनंदन ठाकुर ने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि भगवान राम हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं. वे हमारी जिंदगी की बुनियाद है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मौजूदा समय में बहुत सारे Political दलों के लोग भगवान राम को लेकर अलग-अलग प्रकार की अवधारणाएं खुद ब खुद स्थापित कर ले रहे हैं. ये उनके दोहरे रवैये का प्रतीक है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राम मंदिर जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम इस कदम का स्वागत करते हैं. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जो कोई भी भगवान राम से प्यार करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे. चाहे वो कोई भी हो. अब चाहे वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या सोनिया गांधी या फिर सीएम योगी आदित्यनाथ. मतलब साफ है कि अगर आप भगवान राम का सम्मान करेंगे, तो हम आपका सम्मान करेंगे.

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ओवैसी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम किराएदार नहीं, बल्कि मकान मालिक हैं. उन्होंने कहा कि किराएदार ओवैसी नहीं, बल्कि हम हैं. हमने कब कहा कि आप लोग किराएदार हैं, आप लोग खुद ब खुद अपने मन में एक अवधारणा स्थापित कर ले रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने Pakistan का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर रहने वाले हिंदू क्या थे? आज वहां रह रहे हिंदुओं की स्थिति कैसी है, यह बात किसी से छुपी नहीं है. मौजूदा समय में कौन सा Political दल हमारी बात सुनेगा. इस पर स्थिति साफ होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम इस बात पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं कि वो किराएदार हैं या मकान-मालिक. हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि ये देश राम का था, राम का है और आगे राम का रहेगा या नहीं, ये बात इस पर निर्भर करती है कि हम सनातनी एकत्रित रहते हैं कि नहीं. अगर हम सनातनी एकजुट नहीं रहेंगे, तो फिर हमें वेट एंड वॉच की स्थिति में आना होगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment