
रांची, 13 जनवरी . आदित्य साहू Jharkhand प्रदेश भाजपा के अगले अध्यक्ष होंगे. उन्होंने Tuesday को चुनाव अधिकारी सह Union Minister जुएल उरांव के समक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. उनके अलावा इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया. उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को की जाएगी.
आदित्य साहू पहले से ही भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वे Jharkhand से राज्यसभा के सांसद भी हैं. आदित्य साहू के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व Union Minister अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.
पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए Union Minister और पार्टी के वरिष्ठ नेता जुएल ओराम को चुनाव पदाधिकारी बनाया है. पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से पार्टी से जुड़े आदित्य साहू पूर्व में Jharkhand प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों का दायित्व निभा चुके हैं.
61 वर्षीय आदित्य साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. वह 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे. जुलाई 2022 में उन्हें Jharkhand से राज्यसभा के लिए चुना गया था. सामाजिक और Political समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वह वैश्य समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ रही है.
प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के लिए 14 जनवरी की तिथि का विशेष महत्व भी है. इस दिन खरमास की समाप्ति और मकर संक्रांति का पर्व है, जिसे हिंदू परंपरा में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. पार्टी इसे नए संगठनात्मक अध्याय की शुभ शुरुआत के रूप में देख रही है.
–
एसएनसी/