
Lucknow, 29 जून . Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार की टिप्पणी, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान समेत कई मुद्दों पर तल्ख टिप्पणी की. फखरुल हसन चांद ने कहा कि भाजपा और आरएसएस इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं.
आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बापू झुकते नहीं तो देश का विभाजन नहीं होता’, Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा, वह आज महात्मा गांधी पर सवाल उठा रही है.
उन्होंने कहा कि जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं से ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का आह्वान कर रहे थे और आजाद हिंद फौज में शामिल होने की अपील कर रहे थे, तब यही विचारधारा लोगों को उसमें शामिल होने से रोक रही थी और अंग्रेजों की सेना में जाने की बात कर रही थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘India छोड़ो आंदोलन’ का भी इसी विचारधारा ने विरोध किया था. महात्मा गांधी केवल India ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अहिंसा के प्रतीक के रूप में सम्मानित हैं. ऐसे में गांधी जी पर इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा और उससे जुड़े संगठनों को शोभा नहीं देता. भाजपा और आरएसएस के नेता लगातार गांधी जी को निशाना बनाते रहे हैं.
सुभासपा अध्यक्ष और योगी Government में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के हालिया एक्स पोस्ट और Samajwadi Party पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फखरुल हसन चांद ने कहा कि Samajwadi Party पहले भी कह चुकी है कि राजभर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि Lucknow के लालबाग स्थित नूर मंजिल मानसिक चिकित्सालय में उन्हें इलाज कराना चाहिए और Samajwadi Party उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने को तैयार है.
भाजपा के दबाव के कारण राजभर पिछड़ों के हितों की बात नहीं कर पा रहे हैं. सुबह उन्हें जो पर्ची मिलती है, उसी के आधार पर वह बयान देते हैं. भाजपा के दबाव में उनका मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है. Samajwadi Party उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है और चाहती है कि वह जल्द स्वस्थ हों. प्रदेश की जनता अब ओम प्रकाश राजभर के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती और वह प्रतिदिन केवल Samajwadi Party का नाम लेकर Political बयानबाजी करते हैं.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के Pakistan के निर्माण और कांग्रेस की भूमिका संबंधी बयान पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि Samajwadi Party समझती है कि Pakistan का बंटवारा हुआ; Pakistan को दो हिस्सों में तोड़ने का काम इंदिरा गांधी ने किया और कांग्रेस ने किया. अगर किसी दल को इस बात का अफसोस हो रहा है, तो हमें तो फक्र होता है कि इंदिरा गांधी और देश की सेना ने Pakistan के दो टुकड़े कर दिए थे. यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. अगर उत्तर प्रदेश की भाजपा Government को यह दर्द है कि Pakistan के दो टुकड़े क्यों हुए, तो Samajwadi Party समझती है कि उत्तर प्रदेश की जनता और देश की जनता उन्हें सुन रही है और देख रही है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Samajwadi Party की साइकिल की वजह से यूपी की बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगी. इस पर सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा Government के दो विधायकों की सदस्यता बलात्कार के आरोप में सजा होने पर चली गई. भाजपा की Government में हाल ही में हुए संगठन विस्तार में बाराबंकी के उस प्रत्याशी को शामिल किया गया, जिनका टिकट इसलिए कट गया था, क्योंकि उनकी एक वीडियो वायरल हो गई थी.
भाजपा के बीएचयू आईटी सेल के उन लोगों के बारे में भी सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें भाजपा बचाने का प्रयास कर रही है और जिन पर महिलाओं के साथ गंभीर आरोप लगे हैं. हमारी पार्टी समझती है कि जिनका चरित्र सबके सामने है, जो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हैं और खुद उनका चरित्र कैसा है, वह पूरा देश देख रहा है. Samajwadi Party पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने विधायकों की सदस्यता, बाराबंकी प्रत्याशी की वीडियो और बीएचयू आईटी सेल के सदस्यों के बारे में बताना चाहिए.
पश्चिम बंगाल Government Monday को विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश कर सकती है. इस पर उन्होंने कहा कि सपा समझती है कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. यूजीसी, मदरसों और मुसलमानों पर चर्चा करके वह अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. उनके एजेंडे में रोजगार नहीं है, गरीब नहीं है, किसान नहीं है और सुरक्षा भी नहीं है. जिन-जिन राज्यों में भाजपा की Governmentें बनती हैं, वह अपने Political एजेंडे पर काम करती हैं. भाजपा के एजेंडे में न देश का विकास है, न उत्तर प्रदेश का और न ही किसी प्रदेश का विकास है.
बांग्लादेश से निकाले हुए अल्पसंख्यकों को लेकर सीएम योगी के बयान पर सपा नेता ने कहा कि Samajwadi Party समझती है कि Pakistan के दो टुकड़े होकर बांग्लादेश का निर्माण भारतीयों के लिए गर्व की बात है. आने वाले समय में यदि Pakistan के चार, छह या दस टुकड़े भी हो जाते हैं तो वह भी गर्व का विषय होगा. Samajwadi Party का मानना है कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा उस देश की Government की जिम्मेदारी है और अल्पसंख्यकों पर कहीं भी अत्याचार नहीं होना चाहिए.
–
पीएसके/वीसी