2027 में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, पीडीए का मतलब ‘पक्के दलाल अराजक’: प्रकाश पाल

Lucknow, 29 जून . भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने Monday को पदभार ग्रहण करने के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने Samajwadi Party के ‘पीडीए’ अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका अर्थ ‘पक्के दलाल अराजक’ है.

उन्होंने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से Government बनाएगी.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश Government के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को विधिवत पदभार सौंपा. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं पट्टिका भेंट कर उनका स्वागत किया.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने किया. पदभार ग्रहण के बाद प्रकाश पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

उन्होंने कहा कि विपक्ष की दलाली और अराजकता का दौर अब प्रदेश में लौटने वाला नहीं है और डबल इंजन Government के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और मजबूत करेगा तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मजबूत आधार बनेगा.

–

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment