नीमच के सोलर प्लांट से मिलेगी देश की सबसे सस्ती बिजली: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 29 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि नीमच में नए सोलर पार्क का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है. इससे देश में सबसे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध होगी. Chief Minister मोहन यादव ने केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ नीमच में 500 मेगावॉट क्षमता वाले नीमच सोलर पार्क तथा 450 मेगावॉट क्षमता वाले शाजापुर सोलर पार्क का लोकार्पण किया.

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि नीमच के सोलर प्लांट से दो रुपए 14 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी जो देश में सबसे सस्ती होगी. प्रदेश का हरित विकास हमारा लक्ष्य है. हरित विकास के जरिए प्रदेश में अधिकाधिक मात्रा में निवेश लाने और इसके जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अब स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा से इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है.

Chief Minister ने कहा कि नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन उत्तर-पश्चिमी Madhya Pradesh के नए औद्योगिक ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित हो रहे हैं. नीमच न केवल Madhya Pradesh का, बल्कि ग्रीन पॉवर सेक्टर का ग्लोबल कैपिटल बन रहा है.

उन्होंने बताया कि यहां देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज बन रहा है. नीमच जिले में कुल 675 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं कार्यशील हैं और लगभग 1 हजार 952 से अधिक मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं.

Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित जल गंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत 19 मार्च से 30 जून तक कुंए, बावड़ी, नदी, तालाब और अन्य सभी जल स्त्रोतों के संरक्षण के उल्लेखनीय कार्य हुए हैं.

राज्य Government ने 3 महीने में 10 हजार करोड़ की राशि खर्च कर प्रदेशभर में 2 लाख से अधिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार किया है.

सीएम ने कहा कि Union Minister प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में आज 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है. कुल 2080 करोड़ की लागत से नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 करोड़ मेगावॉट के सोलर पार्क की सौगात मिली है. साथ ही नीमच में 1553.98 करोड़ की 38 औद्योगिक इकाइयों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी हुआ है. नीमच के नए सोलर पार्क से 2.14 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी, जो देश में सबसे सस्ती दर है.

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. Madhya Pradesh सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्य है. प्रदेश में फूड पार्क, पीएम मित्र पार्क तैयार किए जा रहे हैं. नीमच में 1200 करोड़ से अधिक लागत का सोलर ग्लास तैयार करने वाले प्लांट का भूमि-पूजन हुआ है. नीमच को बहुत जल्द जावरा-उज्जैन होकर Bhopal राजमार्ग की सौगात मिलने वाली है. मंदसौर से Bhopal तक नया हाई-वे भी बनाया जाएगा. नीमच में गांधी सागर अभ्यारण्य चीतों का नया घर बन चुका है. बहुत जल्द यहां दो और चीते मुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़े जाएंगे.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment