
कोलकाता, 9 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने तृणमूल कांग्रेस की Lok Sabha सांसद महुआ मोइत्रा को social media पर उन्हें ‘वोट चोर’ कहने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है.
कानूनी नोटिस में मनोज कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा ने social media पर उन्हें ‘वोट चोर’ बताया, जबकि वह इस वर्ष हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य कर रहे थे.
महुआ मोइत्रा ने अपने social media पोस्ट में आरोप लगाया था कि अग्रवाल ने लाखों वैध बंगाली मतदाताओं के मतदान अधिकार को अवैध रूप से छीन लिया. उन्होंने यह भी कहा था कि India अग्रवाल का पीछा करेगा और वह इससे बच नहीं पाएंगे.
कानूनी नोटिस में मनोज कुमार अग्रवाल के वकील ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके मुवक्किल ने कानून और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन किया था.
नोटिस में यह भी कहा गया है कि महुआ मोइत्रा के आरोपों से उनके मुवक्किल की पेशेवर ईमानदारी, योग्यता और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है.
अग्रवाल के वकील ने महुआ मोइत्रा से नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर दोनों विवादित social media पोस्ट हटाने और लिखित माफी मांगने को कहा है.
इसके अलावा उनसे भविष्य में इस तरह की कथित मानहानिकारक टिप्पणियां न करने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की गई है.
कानूनी नोटिस में कथित मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपए का मुआवजा और 50,000 रुपए कानूनी तथा अन्य खर्चों के रूप में देने की भी मांग की गई है.
वकील ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस में की गई मांगों का पालन नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ सिविल और आपराधिक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.
–
एएमटी/डीकेपी