ममता बनर्जी कब से सुरक्षा के लिए आवाज उठाने लगीं, बंगाल की हवा बदल रही है: सजल घोष

बरानगर, 21 अप्रैल . बरानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष ने बाहरी अधिकारियों को लेकर दिए गए बयानों पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की. उन्होंने सवाल किया कि किसकी सुरक्षा नहीं की जा रही है? सुरक्षा को लेकर हम लोग आवाज उठाते हैं. ममता बनर्जी कब से सुरक्षा के लिए आवाज उठाने लगीं? क्या ममता बनर्जी भी सुरक्षित नहीं हैं? बंगाल में हवाल बदल रही है.

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के फायदे के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है. भाजपा सभी को एक साथ लेकर चलती है.

आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आसनसोल दक्षिण 23 तारीख को होने वाले पहले चरण के चुनावों में अपनी ही बेटी को चाहता है. उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया और ममता बनर्जी पर नौकरियों तथा आईपैक के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

बंगाल में सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की रेखा रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी को सलाह दी. कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि ममता बनर्जी को अपने चुनावी अभियान पर ध्यान देना चाहिए. उनके पैरों तले जमीन खिसक रही है. उन्हें इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कौन क्या कह रहा है. उन्हें ध्यान से सुनना चाहिए कि जनता क्या कह रही है?

BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि अगर आज Prime Minister को इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, तो इसका श्रेय काफी हद तक महिलाओं को जाता है. हमारी प्रतिबद्धता सभी के लिए विकास सुनिश्चित करना है और इसी के तहत हम इस देश में महिलाओं की Political भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं.

एजेयूपी के संस्थापक और हिजोल से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं आपसे यह कहना चाहूंगा कि जब 4 मई को मतगणना केंद्रों से नतीजे आएंगे, तब आप देखेंगे कि कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी.

एसडी/वीसी

Leave a Comment