आईपीएल: क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?

New Delhi, 25 मई . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद Tuesday से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे. 26 मई को ‘क्वालीफायर-1’ खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को ‘एलिमिनेटर’ मैच का आयोजन होगा. 29 मई को ‘क्वालीफायर-2’ खेला जाएगा और ‘फाइनल’ मैच 31 मई को आयोजित होगा. आइए, क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच के अंतर को समझते हैं.

क्वालीफायर-1: यह मैच लीग मुकाबलों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि Gujarat टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही.

26 मई को क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा. खिताबी मैच 31 मई को Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में खेला जाना है. क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा.

एलिमिनेटर: यह मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी. इस टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 जीतने होंगे.

क्वालीफायर-2: यह मुकाबला भी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा. इस मैच में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी. क्वालीफायर-2 को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल कर सकेगी.

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (2025), Gujarat टाइटंस (2022), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और Rajasthan रॉयल्स (2008) ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. यह चारों टीमें एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. यानी इस बार जो भी टीम टाइटल अपने नाम करेगी, वो उसका दूसरा आईपीएल खिताब होगा.

आरएसजी

Leave a Comment