नीलम मीणा को मिली पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

कोलकाता, 25 मई . India निर्वाचन आयोग ने नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है.

India निर्वाचन आयोग सचिवालय ने Monday को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में पश्चिम बंगाल Government के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है.

पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए तीन आईएएस अधिकारियों का एक पैनल प्रस्तुत किया गया था. आयोग ने आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल के स्थान पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए आईएएस नीलम मीणा के नाम को अनुमोदित कर दिया है.

इस संबंध में जारी आयोग की अधिसूचना की एक कॉपी (जिसमें आईएएस नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, संलग्न है. आपसे अनुरोध है कि उक्त अधिसूचना को पश्चिम बंगाल राज्य राजपत्र में पुनः प्रकाशित करवाया जाए और उसकी एक प्रति आयोग को उसकी सूचना एवं अभिलेख हेतु भेजी जाए.

यह सुनिश्चित किया जाए कि नीलम मीणा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर लें. इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजी जाए.

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल Government ने राज्य कैडर के तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का एक पैनल India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को भेजा था, ताकि आयोग उनमें से किसी एक को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर सके.

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीईओ, मनोज कुमार अग्रवाल, अभी राज्य के मुख्य सचिव हैं. उन्हें यह पद तब मिला, जब राज्य के नौवें Chief Minister , सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राज्य कैबिनेट ने कार्यभार संभाला.

इसी समय, ईसीआई द्वारा नियुक्त पूर्व विशेष चुनाव पर्यवेक्षक, सुब्रत गुप्ता को नए Chief Minister का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया. अग्रवाल और गुप्ता, दोनों को ही राज्य में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) अभियान को प्रभावी ढंग से संभालने और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से कराने का श्रेय दिया गया.

तीन आईएएस अधिकारियों के जिस पैनल के नाम नई राज्य Government ने ईसीआई को सुझाए थे, उनमें नीलम मीणा, तन्मय चक्रवर्ती और मौमिता गोदारा बसु शामिल हैं. इनमें सबसे वरिष्ठ मीणा हैं, जो 1998 बैच की आईएएस अधिकारी हैं.

डीकेपी/

Leave a Comment