पश्चिम बंगाल : इन जिलों में 24 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश, उत्तर बंगाल में बारिश के आसार

कोलकाता, 20 अगस्त . दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश के लिहाज से मौसम का मिजाज अनुकूल है. दरअसल, दबाव की स्थिति कमजोर पड़ गई. इस वजह से ये Jharkhand-बिहार के क्षेत्रों की ओर रुख कर गई. इस वजह से दक्षिण बंगाल में बारिश के लिहाज से स्थिति अनुकूल बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की धुरी सक्रिय होकर यह Jharkhand-बिहार और पश्चिम बंगाल के पश्चिम जिलों की ओर रवाना हो चुकी है. इस वजह से दक्षिण के कई जिलों में बारिश की संभावना पैदा हो गई. वहीं, उत्तर बंगाल में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश के आसार बने हुए हैं.

आज कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर तक की बारिश और गरज हो सकती है. वहीं, उच्चतम और न्यूनतम तामपान की बात करें, तो यह क्रमश: 33 और 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

Thursday को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यमस्तर की बारिश और गरज की संभावना बनी हुई है. खासकर, झारग्राम, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नादिया और कोलकाता जैसे इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है.

Sunday तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में हल्के स्तर तक की बारिश का सिलसिला बरकरार रह सकता है. वहीं, Tuesday तक पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिले तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस बीच, उत्तर बंगाल में बारिश की तीव्रता बढेगी और पूरे हफ्ते इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी.

वहीं, Thursday और Friday को उत्तर बंगाल के चार से पांच जिलों में भारी बारिश का सिलसिला बरकरार रह सकता है, जिसमें दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार शामिल है. उधर, हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश पश्चिम बंगाल के बाकी के जिलों में हल्की हवा के साथ देखने को मिल सकती है.

Monday तक उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगया है कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

एसएचके/पीएम

Leave a Comment