पश्चिम बंगाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का कार्यालय में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

कोलकाता, 16 अगस्त . पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव Sunday को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास स्थित कार्यालय से मिला. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. Police का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके कार्यालय के बाहर जमा हो गए. मौके पर Police ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति का जाना-माना नाम थे. वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे. तत्कालीन ममता बनर्जी के Government में उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष विभागों के मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी काम किया.

Political जीवन में आशीष बनर्जी ने शिक्षा और कृषि जैसे अहम विभागों को संभालते हुए राज्य में कई योजनाओं पर काम किया था. डिप्टी स्पीकर रहते हुए भी वह विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाते थे.

इसी साल 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह रामपुरहाट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ध्रुव साहा से कड़े मुकाबले में चुनाव हार गए थे. हार के बाद भी वह इलाके में सक्रिय थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते थे.

उनके निधन की खबर फैलते ही रामपुरहाट में शोक की लहर दौड़ गई. समर्थक उनके आवास के बाहर जुटे और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. Police ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment