
धर्मशाला, 30 अप्रैल . Lok Sabha में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Thursday को Himachal Pradesh के धर्मशाला पहुंचे. यहां उनका स्वागत किया गया.
कांग्रेस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी का धर्मशाला में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया. राहुल गांधी यहां ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत डीसीसी ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे.
Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि Himachal Pradesh से विशेष लगाव रखने वाले जननायक राहुल गांधी का गग्गल एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया. उन्होंने लिखा कि देवभूमि में आपका आगमन हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है.
धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया. राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे. राहुल के गुप्त गंगा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा. उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.
प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ राहुल गांधी Himachal Pradesh में होने वाले पंचायतीराज और नगर निकायों के चुनावों को लेकर भी विशेष मंथन करेंगे.
–
एसडी/पीएम