लद्दाख में कुशल और अकुशल श्रमिकों का मेहनताना बढ़ाया गया, एलजी ने दी जानकारी

लेह, 17 मई . लद्दाख में श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है. नई व्यवस्था के तहत ‘कुशल’ (स्किल्ड) मजदूरों को अब 575 रुपए, जबकि ‘अकुशल’ (अनस्किल्ड) मजदूरों को 450 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी मिलेगी. यह भुगतान काम के अनुपात के आधार पर होगा, जिससे उनकी आय में काफी बढ़ोतरी होगी.

लद्दाख के उपGovernor वीके सक्सेना की ओर से social media पर एक पोस्ट में लिखा गया, “लद्दाख में एक ऐतिहासिक सुधार है, जिसका उद्देश्य हाशिए पर मौजूद मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी सुनिश्चित करना है. मैंने उन दैनिक मजदूरों और पार्ट-टाइम/जरूरत-आधारित कर्मचारियों जैसे कि सफाईकर्मी, क्लीनर, माली आदि के लिए मजदूरी के युक्तिकरण का आदेश दिया है, जो पिछले कई साल से विभिन्न Governmentी विभागों में मात्र 300 से 500 रुपए प्रतिमाह की बहुत कम मजदूरी पर काम कर रहे थे.

एलजी ने कहा कि मैंने ऐसे सभी मजदूरों के व्यापक सत्यापन और उनकी मजदूरी में संशोधन का आदेश दिया है, जिसे 20 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है.

एलजी की ओर से कहा गया कि मेरा मानना ​​है कि इतनी कम मजदूरी सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन थी. हम ‘न्यूनतम मजदूरी अधिनियम’ के प्रावधानों के अनुसार, सभी मजदूरों को उचित और सम्मानजनक मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि हम पूरे लद्दाख में आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में उनके अमूल्य योगदान को भी सहर्ष स्वीकार करते हैं.

इससे पहले उपGovernor वीके सक्सेना ने 27 अप्रैल को लद्दाख में पांच नए जिलों नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास नामक पांच नए जिलों के गठन की घोषणा की है, जिससे जिलों की कुल संख्या दो (लेह और कारगिल) से बढ़कर सात हो गई.

एसडी/वीसी

Leave a Comment