विक्रम मिस्री ने पीएम हरिनी अमरसूर्या से की मुलाकात, भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

कोलंबो, 5 अगस्त . India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने Wednesday को कोलंबो में श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की. इस बैठक में श्रीलंका में India के उच्चायुक्त संतोष झा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

बैठक के बाद श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कोलंबो में श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और श्रीलंका के करीबी रिश्तों की मजबूत और जन-केंद्रित नींव की फिर से पुष्टि की. हाल की मुलाकातों को याद करते हुए उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर भी चर्चा की.”

मिस्री ने कोलंबो में श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने तकनीक, व्यापार, निवेश, विकास और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की.

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “कोलंबो दौरे के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों और व्यापार, निवेश, तकनीक, विकास तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की.”

भारतीय विदेश सचिव ने श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के तमिल Political दलों के नेताओं से भी मुलाकात की और श्रीलंकाई तमिल समुदाय के कल्याण के प्रति India की प्रतिबद्धता दोहराई.

भारतीय उच्चायोग ने कहा, “कोलंबो दौरे के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के तमिल Political दलों के नेताओं के साथ बातचीत की. उन्होंने श्रीलंकाई तमिल समुदाय के कल्याण के लिए India की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया. बातचीत में शक्तियों के विकेंद्रीकरण और महत्वपूर्ण Political घटनाक्रमों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.”

कोलंबो यात्रा के दौरान मिस्री ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) Political दलों के नेताओं से भी मुलाकात की.

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, “चर्चा का मुख्य फोकस भारतीय मूल के तमिल समुदाय के विकास और India की विभिन्न पहलों पर रहा. इनमें Prime Minister Narendra Modi की अप्रैल 2025 की श्रीलंका यात्रा, India के उपPresident की अप्रैल 2026 की यात्रा के दौरान घोषित योजनाएं, और चक्रवात ‘डिटवाह’ से प्रभावित श्रीलंका के पर्वतीय क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए India के 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज के तहत चल रही परियोजनाएं शामिल थीं.”

श्रीलंका की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके, विदेश मंत्री विजिता हेराथ से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने अपने श्रीलंकाई समकक्ष अरुणी रणराजा के साथ भी बैठक की.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment