Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर मारपीट, टैक्सी चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर मारपीट, टैक्सी चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा, 22 जून . ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरौला-लाल कुआं इलाके में स्थित एक पेट्रोल एवं सीएनजी पंप पर हुई मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पेट्रोल पंप कर्मचारी और अन्य लोग एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद Police ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, विवाद सीएनजी भरवाने को लेकर शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक और सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान पंप कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर दी.

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में social media पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बादलपुर Police ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर पीड़ित और पंप कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान पीड़ित के साथ मारपीट की घटना हुई. Police के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना बादलपुर में संबंधित धाराओं में First Information Report दर्ज कर ली गई है.

Police अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए Police टीमों का गठन किया गया है. वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है. Police का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. Police पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

–

पीकेटी/पीएम

Share