
वाराणसी, 28 दिसंबर . वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट का एक वीडियो बीते दिनों social media पर तेजी से वायरल हो रहा था. था. इस वीडियो में जापानी नागरिक गंगा में स्नान की तैयारी करते समय सांता हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद Police ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले पर Sunday को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए स्थानीय Police टीम को मौके पर भेजा गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो 25 दिसंबर का है. फिलहाल Police इस वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे मामले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसके चलते कुछ देर के लिए कहासुनी हुई. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर एक-दूसरे से माफी मांग ली और यह पूरा मामला वहीं शांत हो गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
एसीपी ने मीडिया को आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था, उस पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से माफी मांगकर मामले को सुलझा लिया था. हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, यह बात सामने नहीं आई है, लेकिन Police मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इसके पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा.
नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं. आने वाले कुछ दिनों में काशी के घाटों पर और अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है. इस वजह से Police सतर्क है और छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
–
पीआईएम/वीसी