पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

पुणे, 27 अप्रैल . पुणे रेलवे स्टेशन पर Monday शाम एक बड़ा हादसा टल गया. Mumbai से सोलापुर जा रही वंदे India एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी.

शाम करीब 7:30 बजे Mumbai -सोलापुर वंदे India एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है. वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.

डीसीएम हेमंत बेहेरा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment