आईपीएल 2026: डीसी को रौंदने के बाद आरसीबी दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास

New Delhi, 28 अप्रैल . इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 39वां मुकाबला Monday को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के बीच खेला गया. आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीसी को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया.

आइए डीसी और आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है. आरसीबी 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और Rajasthan रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है.

Gujarat टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, Mumbai इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और Lucknow सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है.

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है.

डीसी और आरसीबी मैच के बाद ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑरेंज कैप अभी भी अभिषेक शर्मा के पास है. अभिषेक ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास चली आई है. भुवनेश्वर ने डीसी के खिलाफ हुए मैच में घातक गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे. भुवनेश्वर कुमार के 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं.

डीसी और आरसीबी मैच पर नजर डालें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भुवनेश्वर कुमार ने पारी की दूसरी गेंद पर ही साहिल पारेख को बोल्ड कर विकेट लेने का जो सिलसिला शुरु किया, उसके बाद डीसी कभी संभल नहीं पाई. पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अभिषेक पोरेल ने अगर 30 रन नहीं बनाए होते तो स्थिति और बुरी हो सकती थी.

भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 और हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए. रासिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए.

आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया. एकमात्र विकेट जैकब बेथेल का गिरा. बेथेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए. विराट कोहली 15 गेंदों पर 23 और देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे. हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

पीएके

Leave a Comment