
New Delhi, 17 मई . Union Minister अश्विनी वैष्णव ने Sunday को कहा कि लंबे समय से इंतजार की जा रही Bengaluru और Mumbai वंदे India स्लीपर जल्द शुरू हो सकती है.
Union Minister ने Bengaluru और Mumbai के बीच चलने वाली नई Express Train को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाते हुए यह ऐलान किया.
उन्होंने कहा कि दक्षिण और उत्तर कर्नाटक की रेलवे संबंधी कई लंबित मांगें इन्फ्रास्ट्रक्चर के तेज विकास और बेहतर वित्तीय सहायता के माध्यम से पूरी की जा रही हैं.
वैष्णव ने कहा, “दक्षिण और उत्तर कर्नाटक की लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है. आने वाले समय में जल्द Bengaluru और Mumbai के बीच वंदे India स्लीपर शुरू होने की संभावना है.”
वैष्णव ने कहा कि हाल के वर्षों में कर्नाटक के लिए रेलवे फंड्स में तेज वृद्धि हुई है, जिससे राज्य भर में महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है.
उन्होंने बताया कि अमृत India स्टेशन योजना के तहत कर्नाटक के 61 रेलवे स्टेशनों का 2,160 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से नौ स्टेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं.
प्रमुख परियोजनाओं में, Bengaluru कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जिसमें अनुमानित 485 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है, जबकि यशवंतपुर स्टेशन का 367 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य चल रहा है.
इसके अतिरिक्त, Union Minister ने कहा कि कर्नाटक में 2014 से अब तक लगभग 1,750 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बनाई गई हैं. चुनौतीपूर्ण हसन-मंगलुरु रेलवे खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है और वर्तमान में परीक्षण चल रहा है.
Bengaluru उपनगरीय रेलवे परियोजना पर वैष्णव ने कहा कि चारों कॉरिडोर पर काम प्रगति पर है. उन्होंने बताया कि बैयप्पनहल्ली-चिक्कबनवारा और हीलालिगे-राजनुकुंटे कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जहां स्टेशन निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है.
उन्होंने आगे कहा कि केएसआर Bengaluru-देवनहल्ली कॉरिडोर के संरेखण को कर्नाटक Government और रेलवे से संयुक्त स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि भू-तकनीकी सर्वेक्षण भी पूरे हो चुके हैं. केंगेरी-व्हाइटफील्ड कॉरिडोर को हाल ही में मंजूरी मिली है और सर्वेक्षण कार्य शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है.
मंत्री के अनुसार, उपनगरीय रेल नेटवर्क Bengaluru के प्रमुख केंद्रों, जिनमें केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मराठाहल्ली और हेब्बल शामिल हैं, को जोड़ेगा, जिससे शहरी आवागमन में सुधार होगा.
वैष्णव ने आगे कहा कि कर्नाटक में वर्तमान में वंदे India ट्रेनों की 12 जोड़ियां चल रही हैं. उन्होंने कहा कि Bengaluru-मंगलुरु मार्ग पर परीक्षण चल रहा है और इससे मडगांव तक तटीय क्षेत्र में रेल संपर्क में सुधार होने की उम्मीद है.
–
एबीएस/