
देहरादून, 21 अप्रैल . उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के मामले में Police ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में Police ने 19 वर्षीय आरोपी शिवा को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
दरअसल, यह पूरा मामला 17 अप्रैल की रात का है. किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर अचानक चाकू से हमला किया गया. हमले के बाद गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और Police पर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का दबाव था. Police ने भी तत्परता दिखाते हुए कई टीमें गठित कीं और जांच शुरू की. घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली गई, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया गया.
जांच के दौरान Police को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिनके आधार पर Monday को मुख्य आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया. Police पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो वजह बताई, वह हैरान करने वाली थी.
बताया गया कि आरोपी की बहन और मृतक के बीच बातचीत चल रही थी, जिससे शिवा नाखुश था. 17 अप्रैल की रात बनखण्डी मंदिर के पास दोनों युवकों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर आरोपी ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.
Police ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Police का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि कोई अन्य व्यक्ति भी इस वारदात में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी Police की गिरफ्त में है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
–आईएनएस
डीके/एबीएम