अंतरराष्ट्रीय चुनावी कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू, 17 देशों के प्रतिनिधि लेंगे भारतीय चुनाव प्रक्रिया का अनुभव

नई दिल्‍ली, 21 अप्रैल . India निर्वाचन आयोग ने अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (इंटरनेशनल इलेक्‍शन विजिटर्स प्रोग्राम, यानी आईईवीपी) 2026 के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाते हुए Tuesday को राष्ट्रीय राजधानी में इसका औपचारिक शुभारंभ किया.

यह कार्यक्रम तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के लिए होने वाले आम चुनावों के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने India अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (ट्रीपल आईडीईएम) में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इसे वैश्विक चुनावी सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

कार्यक्रम के दूसरे चरण में 17 देशों के कुल 34 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें दिल्ली स्थित विभिन्न विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि तथा इंटरनेशनल आईडीईए के एक प्रतिनिधि भी शामिल हैं. ये सभी प्रतिनिधि 22 से 23 अप्रैल तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इससे पहले, कार्यक्रम के प्रथम चरण के दौरान 8 से 9 अप्रैल के बीच प्रतिनिधियों ने असम, केरल और पुडुचेरी का भ्रमण किया था, जहां उन्होंने चुनावी प्रक्रियाओं का अवलोकन किया.

ट्रीपल आईडीईएम में आयोजित सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रदर्शन दिखाया गया और उन्हें मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव भी कराया गया. प्रतिनिधियों ने मॉक पोल में भाग लेकर ईवीएम के उपयोग को समझा. इस दौरान उन्होंने India की चुनावी प्रणाली में प्रौद्योगिकी आधारित उपायों और प्रशासनिक नियंत्रण व्यवस्थाओं में गहरी रुचि दिखाई. विशेषज्ञों के साथ आयोजित एक संवादात्मक सत्र में उन्होंने अपने प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया.

अपने आगामी दौरे के तहत ये प्रतिनिधि 22 अप्रैल को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विभिन्न चुनावी प्रबंधन केंद्रों, जैसे प्रेषण एवं वितरण केंद्र, जिला नियंत्रण कक्ष और मीडिया निगरानी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. साथ ही, वे 23 अप्रैल की सुबह मतदान प्रक्रिया को भी प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, जिससे उन्हें India की चुनावी व्यवस्थाओं की जमीनी समझ प्राप्त हो सके.

India निर्वाचन आयोग का यह अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के चुनाव प्रबंधन निकायों के साथ सहयोग और सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक प्रमुख पहल है.

यह कार्यक्रम न केवल India की चुनावी प्रणाली की पारदर्शिता और मजबूती को प्रदर्शित करता है, बल्कि विदेशी प्रतिनिधियों को यहां अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और नवाचारों से भी परिचित कराता है. इसके माध्यम से India विश्व समुदाय के सामने अपने लोकतांत्रिक ढांचे की क्षमताओं और चुनाव संचालन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment