चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

New Delhi, 1 जुलाई . चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर Wednesday को Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा, “पूरे सीए समुदाय को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ की बधाई. वे लंबे समय से India की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं. पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से, वे हमारे वित्तीय सिस्टम को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहारा देते हैं, उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं और निवेशकों का भरोसा बढ़ाते हैं.

Prime Minister ने आगे लिखा, “उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है. जैसे-जैसे हम ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उनकी कोशिशें ऐसा माहौल बनाने में मदद करती हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें.”

गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं. वे व्यक्तियों और व्यावसायिक घरानों की वित्तीय दक्षता और कानूनी अनुपालन को लगातार बेहतर बनाकर हमारे देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देते हैं. यह दिन देश के प्रति उनके समर्पण को और मजबूत करे.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “वित्तीय ईमानदारी और आर्थिक प्रगति के आधार-स्तंभों को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ की हार्दिक शुभकामनाएं. नैतिकता, सटीकता और पारदर्शिता के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से, आप व्यवसायों को मजबूत बनाने, विश्वास को बढ़ावा देने और India की प्रगति व समृद्धि में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सभी सीए पेशेवरों को उनके इस नेक पेशे में निरंतर सफलता और उत्कृष्टता की शुभकामनाएं.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी विशेषज्ञता, निष्ठा और व्यावसायिक उत्कृष्टता देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है. ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में आपका योगदान अत्यंत अभिनंदनीय है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी विशेषज्ञता, ईमानदारी और उत्तरदायित्व राष्ट्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय को बधाई. चार्टर्ड अकाउंटेंट India की विकास यात्रा में भरोसेमंद साझेदार हैं. स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने और एमएसएमई को मजबूत करने से लेकर पारदर्शिता, नियमों के पालन और वित्तीय अनुशासन के साथ उद्यमों को सहयोग देने तक, आपका योगदान एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है. देश के प्रति समर्पित सेवा के लिए हर सीए को शुभकामनाएं.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment