
New Delhi, 24 जनवरी . उत्तर प्रदेश Saturday को अपना स्थापना दिवस मना रहा है. 24 जनवरी 1950 को ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था और तब से हर साल इस तारीख को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर Prime Minister Narendra Modi, President द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. डबल इंजन Government और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है. मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है.”
इससे पहले, President द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं. गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती India की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है. मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा. मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है. आज डबल इंजन Government में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं.”
बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को राज्य Government वैश्विक स्तर पर मना रही है. ‘यूपी दिवस’ का मुख्य कार्यक्रम Lucknow स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा. जिला स्तर पर मंत्री और पदाधिकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गांव-ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अलग-अलग कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पांच ऐसे लोगों को उत्तर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा, जिन्होंने राज्य को पहचान दिलाने में योगदान दिया है.
–
पीएसके