उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर विपिन हत्याकांड के आरोपी फैजान का एनकाउंटर, बलिया में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश

बुलंदशहर/बलिया, 6 जून . उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ Police का सख्त अभियान लगातार जारी है. बीती रात प्रदेश के दो जिलों बलिया और बुलंदशहर में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों एनकाउंटर में Police ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया फैजान कुरैशी सिकंदराबाद के विपिन हत्याकांड का आरोपी है. फिलहाल, Police टीमें आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

बुलंदशहर Police के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो जून को चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर नाले से विपिन का शव बरामद हुआ था. Police के अनुसार, फैजान कुरैशी नाम के युवक ने अपने साथी जैद सैफी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. दोनों ने विपिन की हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भरकर बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर स्थित नाले में फेंक दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने हत्या के साथ विपिन का ई-रिक्शा भी छीन लिया था. लूट की इस घटना के दौरान ही विपिन की हत्या की गई थी. वारदात के बाद फैजान उस ई-रिक्शे को ठिकाने लगाने जा रहा था. इसी दौरान Friday देर रात Police ने उसे घेर लिया. मुठभेड़ के दौरान फैजान का साथी भागने में सफल रहा, जबकि वह खुद Police की गोली लगने से घायल हो गया.

आरोपी के पास से ई-रिक्शा बरामद हुआ है. इसके अलावा, एक तमंचा और जिंदा कारतूस मिला है. सीओ मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी फैजान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

वहीं, बलिया के दोकती थाना क्षेत्र में Police ने 25 हजार रुपए के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी और फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एएसपी संजय वर्मा ने बताया, “Friday की रात को डोकाटी थाना क्षेत्र में एक वांटेड अपराधी, धीरज सिंह के साथ Police की मुठभेड़ हुई. एक सूचना मिलने पर Police टीम ने डोकाटी डाला के पास के इलाके की घेराबंदी की गई थी. इस दौरान अपराधी ने भागने का प्रयास करते हुए Police टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के एक पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है. उसके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, जांच टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.”

डीसीएच/

Leave a Comment