वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

New Delhi, 24 जुलाई . सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे छात्रों के हितों के प्रति केंद्र Government की प्रतिबद्धता पर भरोसे का प्रतीक बताया है. Union Minister जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि Government परीक्षा सुधार, प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Union Minister जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की. Government की ओर से सार्थक बातचीत और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

Union Minister जी किशन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “Union Minister जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर Government की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. उनका यह निर्णय छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के प्रति मोदी Government की सच्ची प्रतिबद्धता में उनके भरोसे को दर्शाता है. माननीय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी Government परीक्षा सुधारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

Union Minister ने कहा, “India के युवाओं की आकांक्षाएं ‘विकसित भारत’ के विजन के केंद्र में हैं. जो लोग उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हर छात्र और युवा भारतीय के सपनों की रक्षा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है.”

Union Minister पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे सहयोगी जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह द्वारा गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से भेंट कर छात्रों की चिंताओं के समाधान के प्रति Government की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिए जाने के बाद, वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. वांगचुक का अनशन समाप्त करने का निर्णय छात्रों के हितों के प्रति मोदी Government की प्रतिबद्धता पर उनके विश्वास को दर्शाता है. Government ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे. देश के युवाओं के हितों की रक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. जैसा कि Prime Minister Narendra Modi ने कहा है, India का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है, और देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “Union Minister जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर Government का स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. इसके उपरांत वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया.”

उन्होंने कहा, “वांगचुक का यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों के प्रति मोदी Government की प्रतिबद्धता में उनके विश्वास को दर्शाता है. Government ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा के माध्यम से सार्थक समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे. देश के युवाओं के हितों की रक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. जैसा कि Prime Minister Narendra Modi ने कहा है, India की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को दंड दिया जाएगा.”

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment