पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 4 जुलाई . राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक (डिजाइनर), महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर Union Minister मनोहर लाल सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया.

Union Minister मनोहर लाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “India की एकता, अखंडता, संप्रभुता व समृद्धि के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रीय जनजागरण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”

Union Minister नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “India की अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को प्रारूप देने वाले पिंगली वेंकैया ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया. ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. आपकी अमर कृति ‘तिरंगा’ प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र को तिरंगे के रूप में प्रदान की गई उनकी अमूल्य विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव देशवासियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप के निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. तिरंगे के निर्माण में आपका अमूल्य योगदान कृतज्ञ राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा. राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण देशवासियों को सदैव राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा.”

Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. राष्ट्र के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और India माता के प्रति उनका निःस्वार्थ समर्पण हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति का संचार करता है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, श्रद्धेय पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. तिरंगे को स्वरूप प्रदान कर उन्होंने राष्ट्र की अस्मिता, एकता और स्वाभिमान को अमिट पहचान दी. उनका राष्ट्रनिष्ठ जीवन हम सभी को राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक एवं प्रखर देशभक्त पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका योगदान India की राष्ट्रीय अस्मिता और स्वतंत्रता चेतना से सदैव जुड़ा रहेगा. उनके द्वारा परिकल्पित हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र की एकता के साथ गौरव, त्याग और आत्मसम्मान का अमर प्रतीक है.”

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment