गुजरात के आणंद में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

आणंद, 30 सितंबर . Gujarat के आणंद जिले में Ahmedabad-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर Wednesday सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए. Police ने यह जानकारी दी है.

इस हादसे पर Prime Minister Narendra Modi ने दुख जताया है. Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के ‘एक्स’ पोस्ट में पीएम मोदी के हवाले से लिखा गया, “Gujarat के आणंद में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

Prime Minister ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

घायल बस पैसेंजर गणेश जाधव ने से कहा, “हम लोग खाना खा कर बस में सो गए थे. तभी ये हादसा हुआ.”

सिविल अस्पताल नडियाड के सीएमओ डीआरपटेल ने कहा, “ये सभी सूरत से नाथद्वारा जा रहे थे. तभी लग्जरी बस और ट्रक के बीच एक्सीडेंट हो गया. एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई थी.”

बता दें कि यह हादसा आणंद-नडियाद के बीच Ahmedabad-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर बोरियावी के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, सूरत से Rajasthan जा रही एक निजी बस ओवरटेकिंग लेन में हादसे का शिकार हो गई.

Police अधिकारी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब प्राइवेट बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

इस हादसे में 5 जिंदगियां खत्म हो गईं, जिससे मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से Rajasthan के निवासी बताए जा रहे हैं.

हादसे में घायल हुए 5 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, चार शवों को आणंद जनरल अस्पताल और एक शव को नडियाद सिविल अस्पताल भेजा गया है.

हादसे की सूचना मिलते ही आणंद ग्रामीण Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment