
New Delhi, 30 सितंबर . रूस में भारतीय नागरिकों के रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने की लगातार सामने आ रही रिपोर्टों के बीच India Government ने एक बार फिर नागरिकों को आगाह किया है. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से रूस में नौकरी के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने और अप्रमाणित व्यक्तियों की ओर से दिए जाने वाले नौकरी के प्रस्तावों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है.
विदेश मंत्रालय ने Wednesday को जारी एक एडवाइजरी में कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान Government कई मौकों पर रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने से जुड़े जोखिमों और खतरों को लेकर भारतीय नागरिकों को आगाह करती रही है. मंत्रालय ने कहा कि विदेश में रोजगार के अवसर तलाशते समय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और अप्रमाणित लोगों द्वारा दिए जाने वाले नौकरी के प्रस्तावों से बचना चाहिए.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जहां कुछ लोग जानबूझकर रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने के प्रस्ताव तलाश रहे हैं. इन लोगों को उम्मीद होती है कि उन्हें इसके बदले आर्थिक लाभ मिलेंगे और बाद में भारतीय Government से संपर्क कर वे रूसी सेना से अपनी रिहाई सुनिश्चित करा सकेंगे.
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह का रास्ता बेहद खतरनाक है और Government इसे पूरी तरह हतोत्साहित करती है. एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को इस तरह के प्रस्तावों को स्वीकार करने से बचना चाहिए और इससे जुड़े गंभीर जोखिमों को समझना चाहिए.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों ने रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए भारतीय नागरिकता छोड़ने और रूसी पासपोर्ट हासिल करने के संबंध में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है. कुछ लोगों ने बिना भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए ऐसा कदम पहले ही उठा लिया है.
मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग अस्थायी आर्थिक लाभ के लालच में ऐसे फैसले कर रहे हैं. Government ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के कदमों की गंभीरता को समझें और यह भी ध्यान रखें कि इससे वे अपनी जान को गंभीर खतरे में डाल सकते हैं. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ऐसे किसी भी कदम से दूर रहने की सलाह दी है.
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि Government के संज्ञान में आया है कि विदेशी नागरिकों को रूस के सशस्त्र बलों में भर्ती करने का काम कुछ गैर-सार्वजनिक संस्थाओं और स्वैच्छिक समूहों सहित अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे नौकरी के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें. खास तौर पर ऐसे एजेंटों से सावधान रहने को कहा गया है, जो विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत नहीं हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि India Government रूस में रूसी सशस्त्र बलों में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है.
Government ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश में रोजगार के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध और अप्रमाणित प्रस्तावों की अच्छी तरह जांच करें तथा रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने जैसे किसी भी कदम से दूर रहें.
–
डीएससी