
Lucknow, 4 जुलाई . उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को ज्यादा मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Saturday से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे हैं.
4 और 5 जुलाई को होने वाले इस दौरे के दौरान वह पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगे. इन बैठकों में संगठन की भविष्य की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी.
नितिन नवीन का यह दौरा पहले 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 4 और 5 जुलाई कर दिया गया. पार्टी इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि हाल ही में गठित उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर विशेष जोर रहेगा.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष Saturday सुबह करीब 11 बजे Lucknow के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे. इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक उनका रोड शो निकलेगा. यह रोड शो आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा. रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम, संगठन की कार्ययोजना और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी.
दौरे के दौरान वह सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी), वरिष्ठ भाजपा नेताओं और एनडीए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, वह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा.
Saturday शाम करीब 4 बजे नितिन नवीन Lucknow स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद उनकी Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, BJP MPों, विधायकों और एमएलसी के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी. इसके बाद वह उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ भी संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
शाम को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के Lucknow स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सीएम योगी के साथ रात्रि भोज में भी शामिल होंगे.
Sunday को अपने दूसरे दिन की शुरुआत नितिन नवीन उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा से करेंगे. इसके बाद वह राज्य के एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे.
भाजपा के अनुसार, इस पूरे दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को हर स्तर पर अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को नई दिशा देना और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति को और धारदार बनाना है.
–
वीकेयू/एएस