यूपी चुनाव में पहले से बड़े जनादेश का रखा लक्ष्य, भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बना रोडमैप

Lucknow, 4 जुलाई . भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर Saturday को Lucknow में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की, जिसमें Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपChief Minister , मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Chief Minister योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की. बैठक के बाद तमाम नेताओं ने दावा किया कि पार्टी 2027 के चुनाव में पहले से भी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.

बैठक के बाद भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी की रणनीति, Government के कामकाज और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा आने वाले समय में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी. संगठन और Government के बीच बेहतर तालमेल के साथ पार्टी लगातार जनता के बीच काम कर रही है.

प्रदेश Government के मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, Chief Minister , प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के मार्गदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है. 2017 से भी बड़ा लक्ष्य पार्टी ने तय किया है और संगठन उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Samajwadi Party पर हमला बोलते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि अबकी बार साइकिल पंचर नहीं, बल्कि बस्ट होने जा रही है. भाजपा पहले से अधिक मजबूत है और पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है.

भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव को विधायकों और सांसदों के साथ साझा किया. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला संगठनात्मक दौरा था, जिसने कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाया है.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बैठक को शानदार बताते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं. भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा अब स्वयं अपने प्रदर्शन से है. जनता की जो अपेक्षाएं अभी अधूरी हैं, उन्हें पूरा करते हुए पार्टी तीसरी बार पहले से अधिक वोटों और अधिक विधायकों के साथ Government बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है.

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र हमेशा से ‘सबका साथ, सबका विकास’ रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को समाज के विकास में उनकी भूमिका और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया. हमारे सभी कार्यकर्ता इसी मंत्र को लेकर प्रदेशभर में जाएंगे.

भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की प्रेरणा दी. संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने पर विशेष जोर दिया गया.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment