केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा, यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा

New Delhi, 21 अगस्त . सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने Friday को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो India कॉरिडोर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने देश की आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था का अनुभव लेने के साथ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विभिन्न परिवहन साधनों के बीच कनेक्टिविटी और संचालन में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों का जायजा लिया.

उन्होंने नमो India कॉरिडोर को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, सुगम यातायात और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. मंत्री का दौरा सराय काले खां नमो India स्टेशन से शुरू हुआ. यहां एनसीआरटीसी के डायरेक्टर (वर्क्स) के नेतृत्व में अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत किया.

अधिकारियों ने उन्हें 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो India कॉरिडोर की विशेषताओं, उन्नत तकनीक, स्टेशन सुविधाओं, टिकटिंग के विभिन्न विकल्पों और इंटरऑपरेबिलिटी मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सराय काले खां स्टेशन पर मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन की व्यवस्था भी दिखाई गई.

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन को अलग-अलग सार्वजनिक परिवहन साधनों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को एक माध्यम से दूसरे माध्यम तक पहुंचने में आसानी हो. इसके अलावा, सराय काले खां नमो India स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज की जानकारी भी मंत्री को दी गई. यात्रियों की सुविधा के लिए इस फुट ओवरब्रिज पर ट्रैवलेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे दोनों स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुविधाजनक हो गया है.

इसके बाद अजय टम्टा ने India की पहली नमो India ट्रेन में सराय काले खां से मुरादनगर तक यात्रा की. यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध आधुनिक यात्री सुविधाओं का अनुभव लिया और यात्रियों से सीधे बातचीत भी की. बातचीत के दौरान कॉलेज छात्रों ने बताया कि नमो India ट्रेन से उनका रोजाना का सफर पहले की तुलना में तेज और सुविधाजनक हुआ है. यात्रा के समय में भी काफी बचत हो रही है. यात्रियों ने भविष्य में विकसित होने वाले नमो India कॉरिडोर को लेकर भी अपनी रुचि जाहिर की.

यात्रा के दौरान एनसीआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि नमो India कॉरिडोर क्षेत्रीय परिवहन से जुड़ी चुनौतियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इससे सड़क यातायात का दबाव घटाने, जाम कम करने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है. साथ ही लोगों को निजी वाहनों की जगह तेज, सुरक्षित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

मंत्री ने मौजूदा कॉरिडोर को उत्तराखंड के ऋषिकेश तक विस्तार देने की संभावनाओं के संबंध में भी जानकारी ली. टम्टा ने गाजियाबाद के दुहाई स्थित एनसीआरटीसी डिपो का भी दौरा किया. यहां उन्होंने नमो India ट्रेनों के रखरखाव, निरीक्षण, टेस्टिंग और मेंटेनेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा.

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ट्रेनों के सुरक्षित और भरोसेमंद संचालन के लिए डिपो में विभिन्न आधुनिक सिस्टम और प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान मंत्री ने पौधारोपण भी किया. इसके बाद उन्होंने ट्रेन ड्राइविंग सिम्युलेटर का निरीक्षण किया. उन्हें सिमुलेशन आधारित आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रदर्शन दिखाया गया. मंत्री ने एनसीआरटीसी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ‘अपरिमित’ का भी दौरा किया, जहां ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी और सिम्युलेटर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है.

उन्हें नमो India स्टेशन का वर्चुअल वॉकथ्रू भी दिखाया गया. अधिकारियों ने ट्रेनिंग, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल की जा रही डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी. अपने दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने यात्रियों की सुविधा, बेहतर पहुंच और समावेशी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए एनसीआरटीसी के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि नमो India सिस्टम प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों के सफर को आसान और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. यह केवल दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला परिवहन साधन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देने वाला महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर है.

गौरतलब है कि 22 फरवरी 2026 को Prime Minister Narendra Modi ने पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो India कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया था. पूरा कॉरिडोर देश के शहरी और क्षेत्रीय यातायात नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. इसके जरिए दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन को बढ़ावा मिला है.

पीकेटी/एमएस

Leave a Comment