
Mumbai , 21 अगस्त . बृहन्Mumbai Police कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की ओर से Mumbai और उपनगरों में ड्रग तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत कांदिवली (पश्चिम) में Police ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है.
Police के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को हेरोइन की तस्करी से जुड़ी एक अहम सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर Police ने कांदिवली (पश्चिम) में बीएमसी गार्डन के सामने खजुरिया रोड के पास जाल बिछाया. इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो लोगों को पकड़ा गया.
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 651 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. Police ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए बताई है. इसके अलावा 2 लाख 10 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और करीब 50,400 रुपए कीमत का अन्य सामान भी जब्त किया गया. Police के मुताबिक, बरामद किए गए सभी सामान की कुल कीमत 3 करोड़ 28 लाख 10 हजार 400 रुपए है.
इस मामले में कांदिवली Police स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस) की धारा 8(ए), 21(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर Police हिरासत में भेज दिया गया है.
Police की शुरुआती जांच में हेरोइन की तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संभावित भूमिका सामने आई है. हालांकि, इस संबंध में Police की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और इसे Mumbai में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
यह कार्रवाई Police कमिश्नर देवेन भारती के मार्गदर्शन में तथा क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों अनिल कुंभारे, कृष्णकांत उपाध्याय, नवनाथ धवले और दिनकर शिलवाते की निगरानी में की गई.
कार्रवाई में वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत जगदाले, निरीक्षक विश्वास पाटिल, एसपी एन. दादासाहेब बनसोडे, एसपी एन. अमित पाटिल, निरीक्षक बालासाहेब शिंदे और उनकी टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
–
एसएचके/एमएस