
Patna, 11 जनवरी . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आभार यात्रा पर निकलने वाले हैं.
Union Minister पासवान ने Sunday को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है और संभवतः खरमास समाप्ति के बाद यानी 14 जनवरी के बाद वे इस यात्रा पर निकलेंगे.
Patna में Sunday को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम लोगों ने बिहार विधानसभा चुनाव में जितने वादे किए थे, उनको पूरा करने के क्रम में हमने कार्य करना शुरू कर दिया है. बंद चीनी मिलों को फिर से चालू कराना सहित तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है.
उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे. इन पांच सालों में डबल इंजन की Government का लाभ बिहार प्रदेश को मिलेगा. पांच साल बाद जब हम लोग फिर से चुनाव में जाएंगे तो इन पांच सालों में किए गए हर एक वादे को पूरा करते हुए उसी जवाबदेही के साथ जाएंगे.
उन्होंने कहा, “जनता ने मुझ पर विश्वास किया है. मैंने कहा था कि मैं एक आभार यात्रा में खुद जनता के बीच जाऊंगा, उसकी भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है.”
बताया गया कि विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर Lok Sabha चुनाव 2024 में सभी पांच सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए वे जनता को धन्यवाद देते हुए आभार जताएंगे. चिराग पासवान ने यह भी कहा कि 15 जनवरी को पार्टी कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. इससे पहले उन्होंने Chief Minister नीतीश कुमार से मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और इस दही चूड़ा भोज में आने का निमंत्रण भी दिया. इस भोज के लिए उन्होंने कई एनडीए नेताओं को भी शामिल होने का न्योता दिया है.
–
एमएनपी/एएस