पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’

एमस्टेलवीन, 19 अगस्त . एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में India ने Pakistan को 5-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि टीम ने दशकों से चले आ रहे India के दबदबे को बनाए रखा.

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है. वहीं, हार के साथ Pakistan का विश्व कप में सफर समाप्त हो गया है. पिछले दशक में India का अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी Pakistan पर दबदबा रहा है और 2016 से सीनियर और जूनियर स्तर पर खेले गए सभी मुकाबलों में India ने उन्हें हराया है.

India की शानदार जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैच में Pakistan को हराने पर टीम इंडिया को बधाई. खेल पर शानदार पकड़ और बेहतरीन खेल कौशल के साथ, आपने दशकों से चले आ रहे India के दबदबे को बनाए रखा है. मेरी तरफ से आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं.”

Wednesday को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में India के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए. हरमनप्रीत ने 5वें और 21वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किए, जबकि अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में फील्ड गोल किए. Pakistan के लिए हनान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल करके अंतर कम किया. हार्दिक सिंह ने India के लिए पांचवां गोल किया.

India ने संयम के साथ मैच के आखिरी पल खेले और 5-3 से जीत हासिल की. ​​इस नतीजे से India पूल-डी में दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में मजबूती से बना रहा, जबकि इंग्लैंड पूल विनर के तौर पर आगे बढ़ा और Pakistan तथा वेल्स क्लासिफिकेशन चरण में पहुंच गए.

आरएसजी

Leave a Comment